साज-सज्जा के साथ निकाली गयी अमृत कलश यात्रा

साज-सज्जा के साथ निकाली गयी अमृत कलश यात्रा

आरिफ
कांधला, शामली। स्थानीय कस्बे की नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत नगर में कलश यात्रा का आयोजन करते हुए संग्रहित मिट्टी में चावल कलश यात्रा के माध्यम से साज-सज्जा के साथ नगर में एकत्रित किए गए मिट्टी एवं चावल इकट्ठा कर मुख्यालय भेजें। इस दौरान कई कर्मचारी मौजूद रहे। मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत शासन के दिशा निर्देश पर मिट्टी व चावल संग्रहित किए गए थे। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने नगर का भ्रमण करते हुए संग्रहित किए गए मिट्टी व चावल इकट्ठा कर एक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम निकलते हुए साज-सज्जा के साथ नगर से मिट्टी व चावल इकट्ठा कर जनपद मुख्यालय भेजें। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने नगर में कलश यात्रा निकालते हुए देश भक्ति तराना के साथ स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के वीर शहीदों को याद करते हुए यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान यात्रा का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी शीतल गुप्ता, गुलजार मलिक, अमरेश कुमार, नदीम,अशोक कुमार, अकरम अंसारी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA