सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाहगंज तहसीलदार को दी एक माह की मोहलत, जानिए क्या है मामला | #TejasToday
प्रयागराज। प्रयागराज हाईकोर्ट ने शाहगंज के तहसीलदार को तीसरी बार दाखिल अवमानना याचिका पर फिर से आदेश पालन का एक माह का समय दिया है और कहा है कि यदि अनुपालन नहीं किया गया तो कोर्ट तहसीलदार को तलब कर अवमानना आरोप निर्मित करेगी।
इससे पहले भी दो बार दाखिल अवमानना याचिका को आदेश पालन का निर्देश देते हुए कोर्ट ने निस्तारित कर दिया था। आदेश है कि लगातार अवहेलना जारी रहने पर तहसीलदार को दंडित करने की तीसरी बार हाईकोर्ट से गुहारलगाई गई है।
Jai Prakash Tiwari बनाये गये दीनदयाल फाउंडेशन संस्था के राष्ट्रीय प्रचारक | #TejasToday
कोर्ट ने अभिषेक कुमार राय तहसीलदार को अवमानना का नोटिस जारी किया है और एक माह में जवाब मांगा है। कोर्टने कहा है कि यदि आदेश का पालन कर हलफनामा दाखिल नही किया गया तो तहसीलदार अगली सुनवाई की तिथि पर कोर्ट में हाजिर हो। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने अर्विन्द कुमार यादव की अवमानना याचिका पर दिया है।
दरोगा ने हिस्ट्रीशीटर को बताया पाक-साफ, फिर हुआ ऐसा…. | #TejasToday
याची का कहना है कि खेतासराय के डोभी गांव में तालाब पोखरी का अतिक्रमण कर दबंगों ने अवैध निर्माण करा लिया गया है। 2017 में हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर तीन माह में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। जिसका पालन न करने पर दाखिल अवमानना याचिका पर कोर्ट दो बार समय दे चुकी है। अब तीसरी बार दाखिल अवमानना याचिका पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आदेश पालन न करने पर तलब किया है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







