एडीजे ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
अमित त्रिवेदी
हरदोई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला प्राधिकरण राजकुमार सिंह के संरक्षण एवं अनुमति से एवं जिला प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला कारागार हरदोई का निरीक्षण किया गया। अपर जिला जज द्वारा कारागार के बैरिकों में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही कहा कि अपने मुकदमे की पूर्ण जानकारी अपने अधिवक्ता से लेते रहे तथा उनको बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो गई है। जमानतदार दाखिल नहीं कर पा रहे हैं, वह बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं, उनकी रिहाई हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा।
अपर जिला जज ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों की समस्याओं के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करें तथा जिन बंदियों की न्यायालय से जमानत हो गई है परन्तु जमानतदार न होने के कारण कारागार में निरुद्ध है, उनकी रिहाई हेतु आवश्यक पैरवी करें। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सतीश चंद्र त्रिपाठी, जेलर संजय सिंह, डिप्टी जेलर ओमकार पाण्डेय, लीगल एड डिफेंस काउंसिल देवेंद्र सिंह, अजय त्रिपाठी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














