उक्त क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशान्त कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेन्टर को भ्रामक पोस्ट करने, अफवाह फैलाने वालों के प्रति निरन्तर निगरानी करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेन्टर को फायरिंग एवं धमाकों की आवाज से सम्बन्धित एक ऐसी वीडियो प्राप्त हुई जिसको जनपद शाहजहांपुर का बताकर यह प्रचारित किया जा रहा था कि जनपद शाहजहांपुर में आतंकी हमला हुआ है जिसकी जानकारी करने पर यह ज्ञात हुआ कि जनपद शाहजहांपुर में ऐसी कोई भी घटना घटित नहीं हुई है। उपरोक्त भ्रामक पोस्ट का उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से भी खण्डन कराया गया है।





