युवक की हत्या में पकड़ा गया बाल अपचारी

युवक की हत्या में पकड़ा गया बाल अपचारी

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल एक बाल-अपचारी को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय के सामने पेश किया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बुधवार को बताया कि ग्राम डिघवट निवासी धर्मेंद्र निषाद का शव 22 जून की सुबह उसके घर में संदिग्ध हालत में मिला था। इस संबंध में मृतक की मां गायत्री देवी ने थाना चिल्ला में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में संदिग्ध गतिविधियों की जांच शुरू की। जांच में पुलिस को यह जानकारी मिली कि नाबालिग युवक की एक किशोरी से बातचीत होती थी जिसका मृतक धर्मेंद्र विरोध करता था। इसी रंजिश के चलते नाबालिग ने धर्मेंद्र की हत्या की साजिश रची और रात में उसके सोते समय कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने इन सभी साक्ष्यों को कब्जे लेते हुए उसे किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA