देशव्यापी कर्मचारी के संयुक्त आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गई
अंकित सक्सेना
बदायूं। रेलवे मजदूर यूनियन एवं राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद व शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा रेलवे स्टेशन बदायूं में पुरानी पेंशन बहाली हेतु देशव्यापी कर्मचारी के संयुक्त आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गई एवं एक बैठक आयोजित की गई।
जिसकी अध्यक्षता रेलवे यूनियन की ओर से प्रवीण कुमार द्वारा की गई। बैठक में ऑफलाइन पिटिशन अपील राष्ट्रपति को भेजने हेतु सभी राज्य एवं केंद्रीय कर्मचारियों व उनके परिवारों के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने का आवाहन किया गया। साथ ही 21 फरवरी को रेलवे कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार, मंत्री सरोज कुमारी यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव यादव, रेलवे यूनियन की ओर से विजय सिंह, इफ्तिखार अहमद, विजय सिंह मीणा, रामकुमार तथा प्राथमिक शिक्षक संघ जिला मंत्री उदयवीर सिंह तथा माध्यमिक शिक्षक संघ से अनिल कुमार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











