जायसवाल समाज के होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर—गुलाल
मुख्य अतिथि सदर विधायक ने स्वजातीय बन्धुओं को किया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप सिंह
प्रतापगढ़। जायसवाल समाज के होली मिलन समारोह में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
चिलबिला के श्रीराम वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में भगवान सहस्रबाहु जी की आरती के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया गया। साथ ही कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया जहां जायसवाल समाज के बच्चों ने तमाम कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
नृत्य, गीत, पेंटिंग, मेंहदी जैसे कार्यक्रम में भाग लेकर बच्चों ने समाज का नाम रोशन किया जहां समाज के लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में समाज के लोगों ने व्याख्यान देते हुये परिचर्चा किया कि किस तरह समाज को आगे बढ़ाया जाय। इस अवसर पर रामजी जायसवाल लालगंज, राजा जायसवाल, सभासद राजू जायसवाल, मुकेश, मोनू, राजू, राजा, विजय, रोहित, अजय, सुधीर, आदर्श, अंकित, ध्रुव जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
——इनसेट——
इन लोगों ने किया विशेष योगदान
महामंत्री विजय जायसवाल, मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, मीडिया प्रभारी आदर्श जायसवाल, कोषाध्यक्ष मोनू जायसवाल, सलाहकार ध्रुव जायसवाल, आय व्यय निरीक्षक सुधीर जायसवाल, उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल, उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, अटल जायसवाल, विष्णु जायसवाल, आशीष जायसवाल, राजू जायसवाल, अजय कुमार, राजा जायसवाल आदि ने कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में विशेष योगदान दिया।
——इनसेट——
समारोह में बच्चों का हुआ सम्मान
जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह धूमधाम तरीके से मनाया गया जहां कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित करके जिलाध्यक्ष श्यामजी जायसवाल, महामंत्री विजय जायसवाल, जिला मंत्री रवीन्द्र जायसवाल, ध्रुव जायसवाल, आदर्श जायसवाल, उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल सहित अन्य लोगों ने मिलकर किया।
इस दौरान बच्चों ने मेंहदी, पेंटिंग प्रतियोगिता सहित, सांस्कृतिक नृत्य, गीत आदि प्रस्तुति करके कार्यक्रम में सहभागिता दिया जहां समाज के लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नगर पंचायत पट्टी के अध्यक्ष अशोक जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति जायसवाल, बंधवा जायसवाल समाज के अध्यक्ष श्यामजी जायसवाल, उपाध्यक्ष सुरेश, महामंत्री मनीष, रमेश, मुकेश, अविनाश, विनोद, अजय जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






