9 शराबियों को किया गया गिरफ्तार

9 शराबियों को किया गया गिरफ्तार

अनिमेष कुमार
भभुआ (बिहार)। नशा मुक्त अभियान के तहत करमचट थाना एवं मद्य निषेध ने संयुक्त छापामारी अभियान के तहत 9 लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत शराब सेवन करके तांडव मचा रहे कुराढ़ी गांव निवासी रामविलास पासवान के पुत्र 40 वर्षीय अजीत पासवान, शिवाजी सिंह के पुत्र मनोज सिंह चंद्रवंशी, सबार गांव निवासी स्वर्गीय मोहर पासवान के पुत्र 45 वर्षीय सुग्रीव पासवान, स्वर्गीय मेघन राम के पुत्र 45 वर्षीय मनीराम, स्वर्गीय बुधु डोम के 40 वर्षीय पुत्र भूवर डोम, स्वर्गीय चंमरु पाल के 35 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश पाल, स्वर्गीय भूली पासवान के 45 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान, सबार गांव के नरेश यादव के 46 वर्षीय पुत्र परमा यादव, लेवाबांध के स्वर्गीय मोतीलाल के 25 वर्षीय पुत्र मनजीत कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

करमचट थानाध्यक्ष ने सभी शराबियों को शराब का सेवन करने पर मेडिकल जांच कराकर भभुआ न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंघम ने बताया कि करमचट थाना को नशा मुक्त बनाने के लिए एक अभियान छेड़ा गया है। अभियान के तहत तमाम शराब कारोबारियों को लक्ष्य कर यथाशीघ्र जेल के सलाखों में डालने का कार्य किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला