8 जुलाई को आये 148 सैम्पल में मिले 8 कोरोना पॉजिटिव
963548
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 8 जुलाई दिन बुधवार को 148 सैम्पल के परिणाम आये। जिसमें 142 नेगेटिव और 8 पॉजिटिव केस आये। इसमें दो सैम्पल बाहर के भी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 630 कोरोना पॉजिटिव आये हैं, इनमें 9 की मृत्यु हुई हैं और 492 मरीज ठीक होकर के घर जा चुके हैं। 129 मरीज का इलाज चल रहा है।