यूपी पुलिस में चयनित 7 खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

यूपी पुलिस में चयनित 7 खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

तेजस टूडे सं.
हिमांशु विश्वकर्मा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मोकलपुर गांव में स्थित सिद्धार्थ एकेडमी के मैदान में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में यूपी पुलिस में चयनित सात खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आस—पास के अलग—अलग गांवों से ताल्लुक रखने वाले ये सातों खिलाड़ी इसी मैदान पर नियमित रूप से अभ्यास करते थे। इस दौरान यहां प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करते हुये नये अभ्यर्थियों को सफलता के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
बता दें कि सिद्धार्थ एकेडमी के निदेशक कुंवर सिद्धार्थ पिछले कई वर्षों से इसी मैदान पर खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने बताया कि यहां से निकले सात खिलाड़ियों का चयन यूपी पुलिस में जबकि एक खिलाड़ी अजय पाल निवासी पवारा का चयन मध्य प्रदेश पुलिस में हुआ है। यूपी पुलिस में चयनित अतुल मिश्रा (मोकलपुर), प्रिंस विश्वकर्मा (मलिकानपुर), अंकित तिवारी (बेलवा), अनिल यादव (चढ़ई, मड़ियाहूं), शिवम उपाध्याय (मंगरी), विशाल यादव (रानीपट्टी, मोकलपुर) और संदीप यादव (मोहम्मदपुर) का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया।
इस दौरान खेल मैदान पर खिलाड़ियों, अभ्यर्थियों के परिजनों के अलावा डॉ. रामेश्वर नाथ मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व सैनिक संतोष यादव, राय साहब सैनी, धर्मेंद्र मिश्र, बृजेश सिंह, हृदय नारायण सरोज, विनय कुमार सहित कई वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सहायक खेल प्रशिक्षक अक्षय सेठ ने किया। वक्ताओं ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुये वर्तमान खिलाड़ियों को अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अभ्यास के महत्व के बारे में बताया। श्री सिद्धार्थ ने कहा कि यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और सिद्धार्थ एकेडमी आगे भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA