मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 54 जोड़ हुये एक—दूजे के
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 54 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि और नेतागण मौजूद रहे। अकवरपुर व्लाक परिसर में आगोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में पूरे विधि विधान से विवाह के कार्यक्रम सम्पन्न कराये गए।
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने वताया कि इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 54 जोड़ो की शादी कराई गई। अव तक जनपद में 400 जोड़ो की शादी कराई जा चुकी है, आगे भी जो पात्र है उनकी शादी कराई जाएगी। अभी भी 4 विकास खंडो में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यकम का आयोजन होना है। कार्यक्रम में 54 जोड़े विवाह के दिव्य वन्धन में बंध गए है। ईश्वर की कृपा इन पर रहेगी साथ ही मुख्यमंत्री का आशीर्वाद भी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
के तहत 51 हजार रुपये दिए जाते है जिसमें से 35 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजा जाता है और 10 हजार का सामान दिया जाता है तथा 6 हजार विवाह के आयोजन में खर्च होता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










