नदी की धारा भटकाव से संकट में किसान

नदी की धारा भटकाव से संकट में किसान

तेजस टूडे ब्यूरो
एनके मिश्रा
लखीमपुर खीरी। नदी के धारा-भटकाव एवं गलत खुदाई से किसानों की भूमि पर संकट है। बीकेयू (अमन संधू) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन (अमन संधू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू के नेतृत्व में ग्राम मझरा पूरब, तहसील निघासन के पीड़ित किसानों ने अपर जिलाधिकारी अनिल रस्तोगी को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सुहेली एवं सोती नदियों के धारा-भटकाव, गलत खुदाई, तथा किसानों को मुआवज़ा न मिलने जैसी गंभीर समस्याओं को लेकर दिया गया। किसानों ने बताया कि सुहेली एवं सोती नदियाँ अपनी अभिलेखीय धारा छोड़कर उनकी उपजाऊ भूमि में बहने लगी हैं। सिंचाई विभाग द्वारा बिना भौतिक सत्यापन के भूमि को नदी का हिस्सा मानते हुए जबरन खुदाई कर दी गई, जिससे किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो गईं और उनकी कृषि भूमि पूरी तरह बर्बाद हो गई। विशेष रूप से गाटा संख्या 513, 514, 515, 516 (मझरा पूरब) एवं गाटा संख्या 100क (बैरियॉं) की भूमि को निशाना बनाया गया, जो दशकों से किसानों के वैध कब्जे में रही है। इस अवसर पर किसान सतपाल सिंह, अंग्रेज सिंह, हरजिंदर सिंह, तरसेम सिंह, गुरविंदर सिंह, सलविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, अमृतपाल सिंह, हरजीत सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया तो भारतीय किसान यूनियन (अमन संधू) वृहद जन आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA