HomeJaunpur201 किलो लड्डू होगा वितरितः शैलेश यदुवंशी | #TEJASTODAY

201 किलो लड्डू होगा वितरितः शैलेश यदुवंशी | #TEJASTODAY

201 किलो लड्डू होगा वितरितः शैलेश यदुवंशी | #TEJASTODAY

201 किलो लड्डू होगा वितरितः शैलेश यदुवंशी | #TEJASTODAY जौनपुर। नगर के सिपाह निवासी समाजसेवी शैलेश यदुवंशी ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री रामलला मंदिर निर्माण को लेकर खुशी उत्साह को देखते हुये सिपाह मोहल्ले में 201 किलो लड्डू बनाया जा रहा है। जिसे भूमि पूजन के बाद पूरे शहर में वितरित किया जायेगा। जैसे ही अयोध्या में ईंट रखकर नींव रखी जायेगी। तत्पश्चात् पूजन करने के बाद पूरे शहर में लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। जिसमें अंकुर मिश्रा, अनुराग सिंह, अतुल मिश्रा का विशेष सहयोग है।

जौनपुर। नगर के सिपाह निवासी समाजसेवी शैलेश यदुवंशी ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री रामलला मंदिर निर्माण को लेकर खुशी उत्साह को देखते हुये सिपाह मोहल्ले में 201 किलो लड्डू बनाया जा रहा है। जिसे भूमि पूजन के बाद पूरे शहर में वितरित किया जायेगा। जैसे ही अयोध्या में ईंट रखकर नींव रखी जायेगी। तत्पश्चात् पूजन करने के बाद पूरे शहर में लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। जिसमें अंकुर मिश्रा, अनुराग सिंह, अतुल मिश्रा का विशेष सहयोग है।

बाईक सवार लुटेरों ने आशा के गले से मंगलसूत्र व चेन छीन कर फरार | #TEJASTODAY मडियाहूँ, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी आशा कार्यकत्री की विद्यालय से घर जाते समय जौगीपुर नहर पुलिया के पास उसके गले से बाइक सवार लुटेरे सोने की चेन व मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए। बताया जाता है कि रानीपुर गांव निवासी मीरा पाल जो अपने गांव में आशा कार्यकर्त्री है। मंगलवार दोपहर में विद्यालय से अपने घर पैदल जा रही थी। वह जैसे ही जौगीपुर नहर पुलिया पर पहुंची थी कि पुलिया पर पहले से मौजूद अपाची बाइक सवार दो लुटेरे उसे धमकाकर उसके गले से सोने की चैन व मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए।मामले की सूचना पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। क्षेत्र में बाइक सवार चैन स्नैचिंग गैंग आए दिन महिलाओं के गले से चेन छीन कर निकल जा रहे है मगर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, मौत | #TEJASTODAY मडियाहूँ, जौनपुर। स्थानीय नगर के खैरुद्दीन गंज वार्ड जौनपुर मिर्जापुर मार्ग स्थित संजीवनी हॉस्पिटल के सामने सड़क पार करते समय बाइक से जोरदार टक्कर होने से अधेड़ महिला की हुई मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम एटियावीर निवासी मनरा देवी उम्र लगभग 65 वर्ष पत्नी राम सुचित यादव अपना ईलाज करवाने संजीवनी हॉस्पिटल में आई हुई थी कि सड़क पार करते समय आ रही तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करते हुए शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्धा की मौत | #TEJASTODAY पंकज बिंद महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुभाष चौक पर अपने बेटे के साथ भाई को राखी बांधने जा रही वृद्धा की बाइक से गिरने व ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के उमरी खुर्द निवासी बालकेशर बिन्द बाइक पर अपनी मां संतरा देवी (65 वर्ष) एवं बहन इंदिरा देवी (45 वर्ष) को बैठाकर अपने मामा के घर गुलजारगंज राखी बनवाने जा रहे थे। जैसे ही वह तेजी बाजार स्थित सुभाष चौक पर पहुंचे। उनकी मां बाइक से नीचे गिर गई। इसी दौरान सामने से बालू लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी मां को कुचल दिया जिससे संतरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बहन इंदिरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज हेतु बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने जल्द से जल्द चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार अंग्रेजी व वियर ठेके के पास दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जानकारी के अनुसार पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षो में मारपीट हुई। उधर से जफराबाद थाने की पुलिस की गाड़ी देखते ही दोनों पक्षो के लोग भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी।

Must Read