मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में धार्मिक रीति रिवाज से 123 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे
सदर विधायक ने नवदंपतियों को खुशहाल दांपत्य जीवन का दिया आशीर्वाद
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिलाधिकारी डा. महेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन में विकास खण्ड परिसर श्रीदत्तगंज में 63 जोड़ों तथा विकास खण्ड परिसर हर्रैया सतघरवा में 60 जोड़ों कुल 123 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार सकुशल सम्पन्न कराया गया। जिसमें अल्पसंख्यक वर्ग के 27 जोड़े एवं अन्य वर्ग के 96 जोड़े सम्मिलित रहे।
विकास खण्ड परिसर श्रीदत्तगंज में सम्पन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पल्टूराम विधायक सदर बलरामपुर, विकास खण्ड परिसर हर्रैया सतघरवा में सम्पन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश नाथ शुक्ल विधायक तुलसीपुर एवं समस्त ब्लाक प्रमुख, समस्त चेयरमैन नगर पालिका-नगर पंचायत, जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य अधिकारीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित सभी अतिथियों ने नव-दम्पत्तियों को अशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगल कामना की। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह करने वाले जोड़ों के बैंक खाते में 35 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का हस्तांतरण एवं 10 हजार रुपये का सामान दिया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











