कुम्भ स्नान करने गया युवक लापता, परिवार में मचा कोहराम

कुम्भ स्नान करने गया युवक लापता, परिवार में मचा कोहराम

तेजस टूडे सं.
अमित जायसवाल
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चंदवक घाट निवासी मुंशी नाविक 28 वर्ष पुत्र खंझाटी मौनी अमावस्या पर महाकुंभ प्रयागराज में स्नान के लिए 28 जनवरी की शाम गांव के लगभग दो दर्जन लोगों के साथ हुआ था।साथ जाने वालों में सत्य नारायण, अजीत, चंदा देवी, राम अवतार, उषा की माने तो वहां मेले में हुए भगदड़ के कारण कहीं गुम हो गए हैं। उनके साथ के लोग स्थिति सामान्य होने पर बहुत खोजबीन किये लेकिन पता नहीं चल सका। वहां सूचना विभाग में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। घर पर पत्नी गुंजा माता दुर्गा देवी, भाई मुरलीधर कई जगहों पर फोन के माध्यम से पता लगाने में जुटे हैं। इसके अलावा चिटकों निवासी 75 वर्षीय पंचम राजभर भी कुंभ से वापस घर नहीं पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर परिजन काफी परेशान हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA