विशेष लोक अदालत का आयोजन 8 जुलाई को
रूपा गोयल
बांदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के सुलह समझौता के आधार पर अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण के लिए 8 जुलाई को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित वादों का पक्षकारों व बीमा कंपनियों के मध्य सुलह समझौता के आधार पर वादों का निस्तारण कराया जायेगा। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण महेन्द्र प्रसाद चौधरी ने वादकारियों, विद्वान अधिवक्ताओं व बीमा कम्पनियों से अपील किया कि वह 8 जुलाई को आयोजित विशेष लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों का सुलह के आधार पर निस्तारण कराकर विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









