यात्रा करते समय जब सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखेंगे तभी सफल होंगे: विजय

यात्रा करते समय जब सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखेंगे तभी सफल होंगे: विजय

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। गया प्रसाद स्मारक राजकीय महिला महाविद्यालय अंबारी आज़मगढ़ में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा (15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक) के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से संबंधित भाषण, क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भाषण प्रतियोगिता में एकता गौतम, कविता पाठक, वंदना, बी0ए0 तृतीय वर्ष क्विज प्रतियोगिता में एकता गौतम, वंदना, खुशबू यादव बी0ए0 तृतीय वर्ष निबंध प्रतियोगिता में साक्षी यादव, पल्लवी प्रजापति, पलक बरनवाल बी0ए0 द्वितीय वर्ष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नंद लाल चौरसिया ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया तथा सड़क सुरक्षा संबंधित नियमों के बारे में बताया। सड़क सुरक्षा प्रभारी विजय शुक्ल के निर्देशन में छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया। विजय शुक्ला ने बताया कि आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर ही हम गाड़ी को सामान्य गति या स्पीड में करें जिससे हम सुरक्षित रहें और हमारा परिवार भी सुरक्षित रहे। आए दिन आए दिन हो रही सड़क से दुर्घटनाएं यह साबित करती हैं कि अधिकतर घटनाएं हमारे द्वारा की गई लापरवाही से ही घटती हैं यात्रा करते समय कभी भी अपनी जान को जोखिम में डालकर हम यात्रा न करें तभी तो अच्छा है कि राज्य सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का अगर हम पालन करें तो निश्चित रूप से हम भी सुरक्षित रहेंगे और हमारा परिवार की सुरक्षित रहेगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अनिल सिंह, अरुण प्रताप, डॉ सुशील त्रिपाठी, अशोक गुप्ता, अरविंद कुमार, डॉ प्रगति, रानी राय, डॉ प्रवीण कुमार सहित छात्राओं में रिशु, सुमन, किरण, पल्लवी, पलक आदि उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA