विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन से समाज के लक्षित लाभार्थियों को मिल रहा लाभ

विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन से समाज के लक्षित लाभार्थियों को मिल रहा लाभ

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। शासन के निर्देश के क्रम में प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने एवं इस दिशा में नागरिकों को उपलब्ध लाभों और विभिन्न सुविधाओं के बारे में जागरूकता सुनिश्चित करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की पहुंच को सुगम बनाये जाने के उद्देश्य से “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का आयोजन 24 नवम्बर से किया जा रहा है।
इसी क्रम में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड अहिरौला के ग्राम पंचायत हमीदपुर व पंकरपुर, अतरौलिया के ग्राम पंचायत पिन्डरा व देवडीह, अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत जहीरूद्दीनपुर, तिवारीपट्टी, जमसर व विशुनपुर, हरैया के ग्राम पंचायत सोन बुजुर्ग व तुरकौली, कोयलसा के ग्राम पंचायत तोनरी व जलालपुर जगनन्दन पट्टी, लालगंज के ग्राम पंचायत कठौनी व माधोपुर धारंग, महराजगंज के ग्राम पंचायत अवशानपुर, गोंदापुर, नगवा मैदो व महवी शेरपुर, मेंहनगर के ग्राम पंचायत रामगढ़ व खड़गपुर, मोहम्मदपुर के ग्राम पंचायत कोयलरी बुजुर्ग व टेकमलपुर, पल्हनी के ग्राम पंचायत हाफीजपुर व कोठरा, पवई के ग्राम पंचायत मिल्कीपुर व नाशोपुर, रानी की सराय के ग्राम पंचायत घुरीपुर व मस्जिदिया, तहबरपुर के ग्राम पंचायत देवरिया, शिवराजपुर, सिकन्दरपुर अहियाई व कोठिहार, ठेकमा के ग्राम पंचायत सराय मोहन व कम्मरपुर में वैन भ्रमण कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इसी के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा विकसित भारत बनाने का शपथ दिलाया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA