अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को जिले भर में आयोजित होंगे योगाभ्यास कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को जिले भर में आयोजित होंगे योगाभ्यास कार्यक्रम

एम. अहमद/नसीम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुभाष चन्द्र यादव की अध्यक्षता में आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट कक्ष में बैठक हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 21 जून को 9वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस, जिसका विषय हर घर-आंगन योग रखा गया है। जिले में विभिन्न स्थलों पर आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु अभी से सभी तैयारियां प्रारम्भ कर दी जाएं।

विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर इसकी कार्ययोजना तथा योगाभ्यास कराने हेतु मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से विभिन्न स्थलों पर आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती करके उन्हें योगाभ्यास कराने हेतु दक्ष भी किया जाए, ताकि जिले में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम के दिन योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले के समस्त सांस्कृतिक पर्यटन स्थल, प्रमुख नदियों, झीलों, तालाबों तथा अमृत सरोवरों के तटों पर योगाभ्यास कार्यक्रम के अतिरिक्त योग वेलनेस सेंटर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर एवं अन्य चिकित्सालयों में योगाभ्यास के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही समस्त प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों में भी योग प्रशिक्षकों/योग सहायकों की अगुवाई में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन प्रातः 6 बजे से लेकर 8 बजे तक किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि योग दिवस के दिन जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत पर योग दिवस का आयोजन किया जायेगा जिससे अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने जनपदवासियों से योगाभ्यास में बढ़-चढ़कर भारीदारी निभाने हेतु अपील किया है। उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आपस में समन्वय बनाकर योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ एन0सी0सी0 के छात्र-छात्राओं एवं युवक मंगल दलों से जुड़े युवक/युवतियों को भी इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय भिनगा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाय जिसकी जिम्मेदारी जिला क्रीडाधिकारी को दी गई है। इसके अलावा तहसील, ब्लाक, ग्राम पंचायतों पर आयोजित होने वाले योग दिवस को सफल बनाने हेतु भी सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जाएं। जनपद में कार्यरत योग से सम्बन्धित विभिन्न संस्थाओं से भी सहयोग प्राप्त कर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक का संचालन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा0 अशोक पाण्डेय ने किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक/वित्त एवं लेखाधिकारी राकेश त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा अनीता शुक्ला, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डा0 हरिओम वाजपेयी, जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला