महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा चलाये जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक चन्दौली के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की “शक्ति दीदी” द्वारा नारी सुरक्षा व सम्मान हेतु चलाये जा रहे शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत बालिकाओं/महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी निम्न बिंदुओं पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में नशामुक्ति हेतु जागरूकता, साइबर अपराधों पर जागरूकता, घरेलू हिंसा के बारे में जागरूकता,शासन की जन कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वुमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया।शक्ति दीदी कार्यक्रम के अंतर्गत महिला पुलिस टीम के द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना / शक्ति दीदी स्क्वाड व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया साथ ही सभी बालिकाओं/ महिलाओं को बताया गया कि सभी थानो में महिलाओं की सुरक्षा/सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा। हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA