JAUNPUR NEWS : श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर पर हर्षोउल्लास से मना अन्नकूट महोत्सव

JAUNPUR NEWS : श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर पर हर्षोउल्लास से मना अन्नकूट महोत्सव

पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के कोबी गांव स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कोबी कुटी पर गोवर्धन पूजा कर श्री लक्ष्मी नारायण भगवान को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। इस मौके पर प्रातः भगवान का अभिषेक श्रृंगार एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। शाम को मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर के संरक्षक महंत रामानुजाचार्य जी ने बताया कि हर वर्ष अन्नकूट महोत्सव कुटी पर मनाया जाता है जहां बड़ी संख्या में भक्त गण उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं तथा यह भी बताया कि यह मंदिर डेढ़ सौ वर्ष पुराना है। हमारे पूरे परिवार द्वारा मंदिर की देख—रेख की जाती है और वर्ष भर में कृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी, गोवर्धन पूजा तथा माघ के तृतीया को स्वामी जी का बैकुंठ उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस अवसर श्रीधर मिश्र, महीधर मिश्र, रमेश मिश्र, दिनेश मिश्र, गणेश मिश्र, आचार्य मंसाराम तिवारी, गिरीश दीक्षित, राकेश मिश्रा, नीरज मिश्रा, संतोष मिश्र, मनीष सिंह सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA