महिलाओं—बालिकाओ को किया गया जागरूक

महिलाओं—बालिकाओ को किया गया जागरूक

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर चलाये जा रहे विशेष अभियान “मिशन शक्ति” फेज 4 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा थानों की महिला बीट अधिकारी “शक्ति दीदी” एवं एण्टी रोमियो टीमों के माध्यम से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के सम्बन्ध में कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को पोस्टर/बैनर/प्लैग, नुक्कड़ नाटक, आडियो/वीडियो आदि माध्यमों से मिशन शक्ति अभियान, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओं योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, महिला ई-हाट योजना आदि भारत सरकार व राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण, रोजगार या सुरक्षा से सम्बन्धित मिशन/योजनाओं के बारे में जागरुक किया जा रहा है। चन्दौली पुलिस द्वारा महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु वीमेन पावर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076), चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098), वन स्टाप सेन्टर (181), साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930), स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102), एम्बुलेन्स सेवा (108), जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग, जनपद न्यायालय में स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सम्बन्ध में एवं साइबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया जा रहा एवं किसी भी तरह का साइबर अपराध होने पर भारत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी जा रही। साइबर अपराध से बचाव के तरीके व साइबर क्राइम.गोव.इन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से सभी को बताया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA