स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। दिन शनिवार को पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा. अनिल द्वारा पुलिस लाइन चंदौली में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर अपने कर्तव्य पथ पर बलिदान हुए भारतीय पुलिस बल के 188 पुलिस जनों 1 सितम्बर 2022 से 31 अगस्त 2023 जिसमें उ0प्र0 पुलिस के 3 वीर शहीद जवान शामिल हैं जिनको श्रद्धांजलि दी गई तथा अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को शहीद वीर जवानों की गाथा बताते हुए कहें कि अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों का भी उत्सर्ग कर देने वाले बहादुरों का बलिदान सदैव हमें अपने कर्तव्यों के प्रति दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है, आइए उन बहादुरों को “शत्-शत् नमन” करें जिनके लिए अपने कर्तव्य का पालन प्राणों से भी अधिक प्रिय रहा। इन वीर जवानों से हम सब भी सदैव अपने कर्तव्य व दायित्व को मन-वचन-कर्म से पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा लें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली विनय सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी एवं पुलिस कार्यालय/लाइन में कार्यरत समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद थे तथा सभी के द्वारा शहीदों को श्रद्धा सुमन सहित हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। अवगत कराना है कि पुलिस स्मृति दिवस केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन 10 वीर जवानों की याद में मनाया जाता है जिन्होंने 21 अक्टूबर सन 1959 को भारत के उत्तरी सीमा लद्दाख के हाॅटस्पिंग में समुद्र तल से लगभग 10 हजार फिट की ऊंचाई पर हिमाच्छादित जनहीन क्षेत्र में चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण किये गये हमले को निष्प्रभावी कर अपनें प्राणों की आहुति दी थी, 21 अक्टूबर को प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस बल के सदस्य विगत एक वर्ष में कर्तव्य पथ पर शहीद हुए अपने साथियों को श्रद्धांजलि देने हेतु स्मृति दिवस का आयोजन करते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA