नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

हांसी, हरियाणा(पीएमए)। नौकरी लगवाने के नाम पर महेंद्रगढ़ निवासी एक युवक सहित अन्य ने हांसी की महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि एक साल पूर्व सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती महेंद्रगढ़ निवासी पवन से हुई थी। पवन ने कहा कि वह उसे नौकरी लगवा देगा। एक महीने पूर्व पवन के कहने पर वह अपने घर से आभूषण व 30 हजार रुपये की नकदी लेकर नारनौल चली गई। यहां से पवन उसे बाइक पर बैठाकर अपने चाचा के गांव में ले गया।

टोक्यो में होने वाली पैरालंपिक में खेलेंगे जौनपुर के पूर्व जिलाधिकारी, पढ़िए पूरी खबर

आरोप है कि पवन ने उसके चाचा के घर में एक कमरे में उसे बंद कर दिया। पवन के चाचा ने उसे पवन के साथ लिव इन रिलेशन में रहने के लिए मजबूर किया। इसका उसने विरोध किया तो कई दिनों तक उसे बंधक बनाए रखा। इसके बाद उसे ढूंढते हुए पुलिस उस गांव में पहुंच गई, लेकिन पवन व उसके चाचा के परिवार ने पुलिस का विरोध किया और पुलिस वापस आ गई।
महिला ने आरोप लगाया है कि उसे गांव के ही सरपंच के घर ले जाया गया जहां सरपंच व उसके परिवार वालों ने भी उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद पुलिस फिर से मौके पर पहुंची और उसे आरोपियों के चंगुल से मुक्त करवाया। महिला ने आरोप लगाया है कि पवन के परिवार के सदस्यों व उसके चाचा और गांव के सरपंच ने उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस ने पवन उसके चाचा राजेंद्र, पवन की चाची, राजिंद्र का साला व मनोज के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent