क्या रामपथ पर बार-बार टूटती रहेगी पानी की पाइप
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। रामपथ पर डक्ट निर्माण के दौरान पेयजल पाइप लाइन कटने से आये दिन जलापूर्ति बाधित हो रही है। इसे ठीक कराने में भी मनमानी बरती जा रही है। कार्यदायी संस्था की ओर से टूटी लाइनों को सिर्फ साकेट से जोड़ा रहा है जिससे स्थायित्व नहीं आ रहा है।
]जबकि पाइप लाइन को जोड़ने के लिए उपयोग में लाने वाले अन्य संसाधनों का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इससे पाइप लाइन में लीकेज की समस्या बनी हुई है। इस समस्या को देखते हुए जल कल ने 9 कर्मचारियों की टीम बनाई है। यह टीम कार्य के दौरान पाइप लाइन की निगरानी करेगी और क्षतिग्रस्त होने पर कार्यदायी संस्था को सूचित कर उसकी मरम्मत सुनिश्चित करायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







