हम संस्था ने मनाया सरदार उधम सिंह का बलिदान दिवस
मनीष चौधरी
टूंडला, फिरोजाबाद। क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस बेदी के नेतृत्व में आजादी के महान क्रांतिकारी सरदार ऊधम सिंह का बलिदान दिवस मनाया।
कार्यक्रम में सभी समाजसेवियों ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बीएस बेदी ने कहा कि वीर योद्धा के बलिदान दिवस पर प्रदेश सरकार से संगठन द्वारा मांग की गई है कि प्रस्तावित जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को सरदार ऊधम सिंह के नाम पर रखा जाए। इस मौके पर मनमिंदर सिंह, दिलीप गौड़, मनीष यादव, निशांत नायक, सरदार इंदरपाल सिंह, भजन सिंह, मनोज चक, गुरलीन कौर, दुर्गेश आग्रवल आदि मौजूद रहे।