पुलिस की दहशत से वांछित लूटेरा एसपी आफिस में किया सरेण्डर

पुलिस की दहशत से वांछित लूटेरा एसपी आफिस में किया सरेण्डर

उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। एसपी साहब, मैं विशाल बिंद आत्मसमर्पण करने आया हूं, मुझे पुलिस से बचाइए, मैं अब अपराध नहीं करूंगा। जी हां, यही लाइनें लिखी तख्ती गले में लटकाकर एक वांछित बदमाश अचानक पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा पहुंचा। तख्ती पर लिखी लाइने पढ़ते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन भारी पुलिस फोर्स एसपी आफिस पहुंच गई और युवक को पकड़ लिया गया। मीडिया से बातचीत में विशाल बिंद ने कहा कि भांवरकोल थाना क्षेत्र में हुई लूट में मैं वांछित हूं। एसओजी मुझे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

गोली मारे जाने के डर से मैं आत्मसमर्पण करने आया हूं। वहीं पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि युवक ने अपना नाम विशाल बिंद बताया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, संबंधित धारा में लुटरा अपराधी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध तथा अपराधियों पर नकेल कसने के क्रम में पूरे गाजीपुर में अपराधियों में भय व्याप्त हो गया है। किसी तरह से जनपद छोड़कर बाहर चले गये, नहीं तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सरेंडर कर रहे हैं। यह पुलिस कप्तान की हनक जनपद गाजीपुर में है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि इसी तरह अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई चलती रहेगी और गैंगस्टर में वांछित अपराधियों की बेनामी संपत्ति की भी कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।