हादसे में युवक की हुई दर्दनाक मौत
स. प्रदीप कुमार
बिलग्राम/मल्लावां, हरदोई। मल्लावां में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वह स्कूटी से सवार होकर जा रहा था। तभी रांग साइड से आ रही तेज रफ्तार पल्सर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर हालत में लखनऊ में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान स्कूटी सवार युवक की छठें दिन हास्पिटल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मल्लावां-संडीला मार्ग पर गोसवा गांव के पास मल्लावां से स्कूटी सवार सुरेश निवासी चकदनपुर सामान लेकर घर जा रहा था। गोसवा गांव के निकट विपरीत दिशा में आ रहे पल्सर बाइक सवार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी पर परिजनों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में गंभीर स्थित देखते हुए चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया जहां इलाज के दौरान छठे दिन उसकी मौत हो गई। घटना से लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत पूछे जाने पर सुनील सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई थी लेकिन परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।