गन्दगी के अम्बार के चलते ग्रामीणों को रहीं दिक्कतें

गन्दगी के अम्बार के चलते ग्रामीणों को रहीं दिक्कतें

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। विकास खंड मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत पहाडी बुजुर्ग विकास से कोसों दूर है। ग्रामीण जगह-जगह गंदगी व कीचड युक्त रास्ते से आने जाने को मजबूर हैं और यहां के निवासी मूलभूत समस्याओं से जूझते नजर आ रहे हैं। कस्बा पहाडी के ग्रामीण राम प्रताप कुशवाहा, हीरा लाल, डॉ बंगाली, चुनखर यादव, राज किशोर यादव ने बताया कि राजापुर मेन रोड से कटरा देवी मंदिर तक की सडक का विगत दस साल पूर्व निर्माण कराया गया लेकिन मानक विहीन निर्माण कार्य होने से आज उस सडक से पैदल निकलना मुश्किल है जबकि यह मार्ग गांव का प्रमुख मार्ग है। गांव के लोग इसी रास्ते से कटरा देवी के मंदिर जाते हैं। वहीं ग्राम पंचायत में सफाई कर्मियों की उदासीनता का आलम यह है कि जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई न होने से संक्रामक बिमारियों ने गांव में डेरा डाल रखा है। जिम्मेदारों द्वारा न नालियों की सफाई कराई जा रही, न गंदगी के ढेर हटवाए जा रहे और न ही ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव कराया गया। क्षेत्र के लाखों लोगों की आस्था के केन्द्र पालेश्वर नाथ मंदिर के रास्ते में कूडे का ढेर लगा है। साथ ही देवी मंदिर के पास लगा हैंडपंप लम्बे समय से खराब है जबकि यहां श्रद्धालु आकर पानी लेते हैं। शासन‌ द्वारा जुलाई माह से ही गौवंश को गौशाला में संरक्षित करने का आदेश दिया था लेकिन पहाडी ग्राम पंचायत की कर्वी रोड, ब्लाक मुख्यालय, पावर हाउस, विसण्डा रोड, मेला मैदान, राजापुर रोड, सडकों पर शाम होते ही गौवंश खुलेआम घूमते नजर आते हैं। इसके अलावा थाना के सामने, पालेश्वर नाथ मंदिर मार्ग, वैष्णव देवी मन्दिर, कटरा देवी मंदिर मार्ग आदि जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। विसंडा रोड में नालियों की सफाई न होने से कई दुकानदारों के सामने एवं घरों में पानी भर जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA