Homeआगराअवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अवैध खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मोहित शर्मा
फतेहाबाद, आगरा। अवैध खनन का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, नहीं थम रहा रेत का कारोबार। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पहले कार्यकाल तथा दूसरे कार्यकाल में भी अवैध खनन अवैध कारोबार को लेकर सख्त आदेश जारी किए हैं। लेकिन उसके बावजूद भी निबोहरा क्षेत्र में अवैध खनन जोरों से चल रहा है, जिसका आए दिन वीडियो वायरल होता है।

जहां बड़े पैमाने पर मिट्टी सहित चंबल बालू का खनन होता है। जहां चंबल से जुड़े खनन माफिया उटंगन नदी सहित राजस्थान से ट्रैक्टर ट्रॉलिओं के माध्यम से निबोहरा फतेहाबाद, शमशाबाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन करते हैं। जहां पुलिस की गश्त रहती है, और खनन से जुड़े ट्रैक्टर धड़ल्ले से बगल में निकलते जाते हैं।जहां किसी ने अवैध खनन का रात का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है।जिसको लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read