शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर किया वायरल

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर किया वायरल

शिकायत करने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। निजामाबाद थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 26 नवम्बर को निजामाबाद थाना की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनि सोनकर पुत्र जंगली सोनकर निवासी पुराना गोला थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर अवैध सम्बन्ध बनाया गया व अश्लील फोटो वीडियो वायरल कर दिया गया।

जब उससे शादी करने की बात कही गयी तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दिया। निजामाबाद पुलिस द्वारा महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने मामले में नामजद अभियुक्त शनि सोनकर को बढ़या मोड़ के पास से समय करीब 12.30 दिन में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला