तीन दिवसीय अधिवेशन में पूरी पहुंचे मेंस यूनियन के पदाधिकारी

तीन दिवसीय अधिवेशन में पूरी पहुंचे मेंस यूनियन के पदाधिकारी

उस्मान अली
टूंडला, फिरोजाबाद। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन का तीन दिवसीय 98 वार्षिक अधिवेशन पुरी रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया है। यह जानकारी यूनियन के शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने दी। उन्होंने बताया कि अधिवेशन 29 नवंबर से शुरू हो रहा है और एक दिसंबर तक चलेगा। इस अधिवेशन मैं रेल कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के लिये सरकार पर किस प्रकार से दबाब बनाया जा सकता है, पर विचार किया जायेगा। साथ ही भारतीय रेल को निगमीकरण एवं निजी करण से कैसे बचाया जा सकता है।

इस पर भी विचार कर आन्दोलन की रूपेरेखा तैयार कर ली गयी है। इस अधिवेशन में नगर से बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी व यूनियन के पदाधिकारी पहुंचें हैं। अधिवेशन में कर्मचारियों की व्यापक एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए महिला कार्यकारिणी सभा, रैली व प्रतिनिधि शत्र का आयोजन किया जाएगा। रेलवे यूनियन के सभी पदाधिकारियों ने अधिवेशन में सयमय से पहुचने की सभी रेल कर्मचारियों से अपील की है। अधिवेशन में शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी, सरदार सिंह, अमित पाल सिंह, जितेंद्र कनोजिया, मीना देवी, वशी अहमद, .नरेंद्र कुमार, अरविंद मीना, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, दीप सिंह, सुनील कुमार, प्रीतम सिंह, धीरी सिंह, नरेंद्र कुमार, राकेश यादव, सुरेश पाल, राम गोपाल, कुंदन सिंह, दिलीप सिंह, योगेश कुमार, रमेश कुमार, कुलदीप गौतम, कैलाश गॉड, विक्की शाह, रचना सिंह, संगीता, बबिता, लष्मी, सोमवती, मीना देवी, राकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला