संतुलित मात्रा में खाद व उर्वरकों का करें प्रयोग: जिला कृषि अधिकारी

संतुलित मात्रा में खाद व उर्वरकों का करें प्रयोग: जिला कृषि अधिकारी

तेजस टूडे ब्यूरो
सन्दीप सिंह
प्रतापगढ़। भारत सरकार की राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम विकसित कृषि संकल्प यात्रा कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र कलाकाकंर की ओर से विकास खण्ड बाबागंज के ग्राम पंचायत ऐधा, चौरंग, झींगुर में आयोजन मुख्य अतिथि पंकज सिंह (ऐंधा), चंद्र प्रताप सिंह (चौरंग) एवं विशिष्ठ अतिथि अतुल शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने संतुलित मात्रा में खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग एवं हरी खाद का उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किसानों से अनुरोध किया एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं के विषय में बताया। कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक इंद्रेश कुमार वर्मा ने फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खरीफ फसलों के बेहतर उत्पादन वाली तकनीकियों एवं लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. यतीन्द्र कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक खेती एवं अपनी आमदनी बढ़ाने का सुझाव दिया एवं जैविक खेती में बीजामृत, जीवामृत एवं जैविक कीटनाशक के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों को संतुलित खेती के साथ-साथ पशुपालन, मुर्गी पालन, बागवानी, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, रेशम उत्पादन के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया। कृषि निवेश केंद्र प्रभारी प्रवीण कुमार ने खरीफ में उपलब्ध बीज एवं कृषि रक्षा रसायनों के बारे में बताया। खंड तकनीकी प्रबंधक प्रमोद कुमार मिश्रा ने खरीफ मौसम में कृषि रक्षा रसायन एवं जैविक उत्पाद ट्राईकोडर्मा से बीज शोधन कैसे करें उसकी तकनीक के बारे में बताया। मंच संचालन खंड तकनीकी प्रबंधक प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। एटीएम अश्वनी कुमार एवं राम हरीश तथा प्राविधिक सहायक अरविंद कुमार ने ऐसे किसान का जिनका ईकेवाईसी, फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं हुआ था मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर संजय शुक्ल, उदय बहादुर सिंह, दिवाकर यादव, रामफेर यादव, बसंतलाल, संदीप, रामसरन आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA