सड़क हादसे में दो घायल, हालत नाजुक | #TEJASTODAY

जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के कलेक्टरगंज में ट्रक पर दाल लादकर खाली करने के लिए आया नागपुर से मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के सहापुर थाना क्षेत्र के खटकरी गांव निवासी शनी ताम्रकर 20 वर्ष पुत्र मुन्ना लाल ताम्रकर नगर के कलेक्टरगंज स्थित मंडी में दाल खाली करवा रहा था।
पिकअप की चपेट में आने से ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दूसरी घटना के क्षेत्र के सुरिस निवासी धनंजय सिंह 35 वर्ष पुत्र हरि प्रसाद सिंह सुरिस मोड़ के समीप असुंतलित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय नागरिकों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें




