सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
पेट्रोल पम्प पर खड़ी ट्रक चोरों ने उड़ाया | #TejasToday
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के सुल्तानपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रक को सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। भुक्तभोगी ट्रक स्वामी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। रसूलपुर गांव निवासी अरविंद यादव की ट्रक सुल्तानपुर मार्ग स्थित कुमार सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर खड़ी थी। सोमवार की देर रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर ट्रक को लेकर चंपत हो गये। भुक्तभोगी ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट





