फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे वेतन लेने का किया प्रयास

फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे वेतन लेने का किया प्रयास

पुलिस ने 5 लोगों के विरूद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर शरू की मामले की जांच
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
हरचंदपुर, रायबरेली। स्थानीय कस्बे के जनपद इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र के सहारे वेतन लेने का प्रयास करने वाले पांच लोगों के विरुद्ध पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मालूम हो कि कस्बे के जनपद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने थाने में तहरीर देकर आदर्श प्रताप सिंह, सुनील कुमार, हौसला प्रसाद, अनुराग सिंह तथा अशोक कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। आरोप है कि फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए आरोपियों ने वेतन की मांग की जब वेतन नहीं निकल पाया तो इन लोगों द्वारा कोर्ट में केस कर वेतन की मांग की गई। न्यायालय द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रकरण की जांच कराई गई। जांच में सभी नियुक्तियां फर्जी पाई गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आदर्श सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA