व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपे 46 कैमरे
जितेन्द्र चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। ऑपरेशन दृष्टि के तहत थाना कैण्ट क्षेत्र के होटल व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर वाराणसी अशोक मुथा जैन को 46 सीसी कैमरे, एनवीआर, मॉनीटर उपलब्ध कराया गया। अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए शासन ने ऑपरेशन दृष्टि चलाया है, जिसमें सहयोग के माध्यम से शहर में जगह-जगह कैमरे लग सके। ऐसे में होटल व्यवसायियों की मीटिंग बुलाई गयी, जिसमें अभियान आपरेशन दृष्टि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इससे होने वाले लाभ व उद्देश्य के बारे में अवगत कराया गया। मंगलवार को होटल व्यवसायियों ने 46 सीसी कैमरों को 17 ब्लाइंड स्पॉट पर अपराध के रोकथाम के लिए उपलब्ध कराया। कैमरों का कंट्रोल रूम थाना कैंट में स्थापित किया जायेगा। पुलिस कमिश्नर वाराणसी ने कहा कि जनमानस की सुरक्षा के प्रति कमिश्नरेट पुलिस सदैव तत्पर रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगा। ऑपरेशन दृष्टि के तहत सक्षम लोगो द्वारा सीसी कैमरों का सहयोग मिलता रहेगा। शहर में चप्पे-चप्पे पर जब कैमरा होगा तो निश्चय ही अपराधियों के अंदर अपराध का भय व्याप्त होगा। सीसी कैमरे सुरक्षा के लिहाज से भी कारगर साबित होंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










