HomeTrendingजनसुनवाई में पर्यटन मंत्री के निर्देश, पात्रों को तत्काल राशन कार्ड, पेंशन...

जनसुनवाई में पर्यटन मंत्री के निर्देश, पात्रों को तत्काल राशन कार्ड, पेंशन व योजनाओं का लाभ करें सुनिश्चित

  • जनसुनवाई में पर्यटन मंत्री के निर्देश, पात्रों को तत्काल राशन कार्ड, पेंशन व योजनाओं का लाभ करें सुनिश्चित

तेजस टूडे ब्यूरो
रजत तिवारी
मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के सम्मुख जब ग्राम नगला कूड़ पोस्ट सुगांव नि. कल्पना ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थिनी विधवा है, परिवार में आय का कोई साधन नहीं है, वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती है, अन्त्योदय राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन किया लेकिन कार्ड नहीं बना जिस पर उन्होंने जिलापूर्ति अधिकारी को तत्काल पात्रता की जांच कर पात्र होने की दशा में राशन कार्ड जारी कराने हेतु आदेशित करते हुये कहा कि केन्द्र-प्रदेश सरकार की संचालित जनकल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, प्रत्येक पात्र व्यक्ति का राशन कार्ड तत्काल बनाया जाय। राशन कार्ड धारकों को समय से खाद्यान्न पूरी मात्रा में उपलब्ध कराया जाय।
उद्दैतपुर अभई निवासी देवेन्द्र कुमार, दुर्गा देवी ने कहा कि प्रार्थी ने वृद्धावस्था पेंशन हेतु कई बार आवेदन किया लेकिन पेंशन स्वीकृत नहीं हुयी जिस पर उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को शिकायती पत्र पृष्ठाकिंत करते हुए कहा कि पेंशन हेतु ऑनलाइन, ऑफलाइन प्राप्त आवेदनों की तत्काल जॉच कराकर पात्र होने की दशा में पेंशन योजना में लाभान्वित किया जाये, जनपद का कोई भी पात्र वृद्ध, निराश्रित महिला, दिव्यांग व्यक्ति वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन से वंचित न रहे, पेंशन सहित अन्य संचालित जन-कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं के आवेदन पत्र किसी भी स्तर पर लंबित न रहें, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर निकाय अपने स्तर से प्राप्त आवेदनों को तत्काल अग्रसारित करें, ताकि लाभार्थियों को प्राथमिकता पर योजनाओं में लाभान्वित कराया जा सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार, लालू जादौन के अलावा उदय चौहान, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read