आज फिर यूपी के 3 जिलों में दी गई कर्फ्यू ढील, जानिए कौन कौन जिला है शामिल | #TejasToday

आज फिर यूपी के 3 जिलों में दी गई कर्फ्यू ढील, जानिए कौन कौन जिला है शामिल | #TejasToday

लखनऊ (पीएमए)। यूपी के 3 और जिलों में कर्फ्यू में ढील दी गई है। लखीमपुर खीरी, गाजीपुर, जौनपुर जिले में एक्टिव केसों की संख्या 600 से कम होने पर बुधवार से केवल कंटेनमेंट जोन को छोड़कर सभी बाजारों को सवेरे 7 बजे से शाम 7 बजे तक खोले जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। इन सभी जिलों में वीकेंड और नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। अब आंशिक कोरोना कर्फ्यू सिर्फ यूपी के 11 जिलों में ही रहेगा।
नई गाइडलाइन में कहा गया है कि बाजारों में भीड़भाड़ न हो इसके लिए दुकानदारों तथा लोगों को दिशा निर्देश भी दिए हैं, जबकि शनिवार व रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन रहेगा। इन दो दिनों में सेनेटाइजेशन का काम किया जाता रहेगा।
शर्त यह भी है कि अगर जिले में एक्टिव केस की संख्या 600 को पार कर जाती है तो यह ढील समाप्त करते हुए पुरानी व्यवस्था को लागू कर दिया जायेगा। कोरोना कर्फ्यू में ढील के दौरान भी स्कूलों का संचालन नहीं किया जाएगा और शिक्षा जारी रहेगी। बाजारों में मास्क, सैनेटाइजेशन, दो गज की दूरी का पालन न करने पर महामारी अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।
सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे। निजी कम्पनियों के कार्यालय को भी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए खोला जाएगा। औद्योगिक संस्थान खुले रहेंगे। सब्जी मण्डियां पूर्व की भांति खुली रहेंगी। घनी आबादी में संचालित सब्जी मण्डियों को खुले स्थान पर संचालित किया जाएगा।
रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट एवं रोडवेज बस में दो गज की दूरी मास्क की अनिवार्यता तथा सेनेटाइजेशन की व्यवस्था के साथ-साथ स्क्रीनिंग व एण्टीजन टेस्टिंग भी की जाएगी। बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्यों से विद्यालय आने-जाने की अनुमति होगी।

#today, #again, #given, #curfew, #againstanimalcruelty, #todaystheday, #instapic, #life, #goodpic, #passenger, #forgivenessquotes, #mafuyu

Admission Open: M.J. Wishing you all a very Happy Mahashivratri on behalf of INTERNATIONAL SCHOOL. Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जेल बंदियों को दी गयी विधिक जानकारी | #TejasToday जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एमपी सिंह के संरक्षण व कुशल निर्देशन एवं अनुमति से जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में बन्दियों को विधिक जानकारी प्रदान करने हेतु मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौम के पर सिविल जज सीडि/प्रभारी सचिव मो. फिरोज ने बन्दियों के अधिकार एवं विशेष रूप से महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे में बताया। साथ ही नालसा की योजना के अनुरूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं निर्बल वर्ग के अक्षम व्यक्तियों को प्रदान करायी जा रही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उन्होंने बन्दियों को बताया कि उपरोक्त प्रकार के बन्दी जेल अधीक्षक अथवा जेल लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि विधिक सहायता हेतु किसी बन्दी का प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर अविलम्ब सूचित करना सुनिश्चित करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।