तम्बाकू सेवन से होता है कैंसर, उपचार ही बचाव
तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्रस्तावित एक्शन प्लान के तहत एवं जनपद न्यायाधीश जेपी यादव के निर्देशन पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कौशाम्बी के तत्वावधान में ग्राम उखैया खास करारी में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के डिप्टी चीफ अख्तर अहमद खान द्वारा किया गया जिनके द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उद्देश्य के बारे में अवगत कराया गया।
साथ ही लोगों को धूम्रपान और तम्बाकू चबाने की आदत छोड़ने तथा युवाओं को नशे की लत से बचने के लिए अपील किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को उनके अधिकारों एवं विधिक जानकारी भी प्रदान की गयी। बाल संरक्षण अधिकारी अजीत कुमार द्वारा तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव एवं होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार जानकारी प्रदान की गयी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






