इस वर्ष हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार मनाया जाय खिचड़ी का पर्व

इस वर्ष हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार मनाया जाय खिचड़ी का पर्व

मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष शनिवार को मनाया जाना शास्त्र सम्मत: आचार्य श्याम बहादुर
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र मिर्जापुर थाना क्षेत्र के प्रकांड विद्द्वान आचार्य श्याम बहादुर दुबे जी ने बताया की मकर संक्रान्ति (मकर संक्रांति) भारत का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति (संक्रान्ति) पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है।

तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहते हैं। 14/15 जनवरी के बाद से सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर(जाता हुआ) होता है। इसी लिये, उतरायण, (सूर्य उत्तर की ओर) भी कहते है। ऐसा इस लिए होता है, की पृथ्वी का झुकाव हर 6,6 माह तक निरंतर उतर ओर 6माह दक्षिण कीओर बदलता रहता है। ओर यह प्राकृतिक प्रक्रिया है। जिसे कई लोग अंध विश्वास से भी जोड़ते है, उत्तरायण भी इसी दिन होता है।

मकर राशि में सूर्य जब प्रवेश करता है तो उसे मकर संक्रांति कहते हैं, देवताओं का दिन वह असुरों की रात्रि प्रारम्भ हो जाती है, कुछ स्थानों पर इस पर्व को खिचड़ी भी कहते हैं, इस वर्ष यह 14 जनवरी 2022 को रात्रि रात 8 बजकर 50 मि०पर मकर राशि में भगवान सूर्य का प्रवेश होगा, जिसका पुण्य काल निर्णय सिन्धु व मूहूर्त चिन्तामणि के अनुसार 20 घटी अर्थात 8 घंटे पहले 40 घटी अर्थात 16 घंटे बाद तक होती है, अतः एवं दि०15 जनवरी 2022 शनिवार को दिन मे 12 बजकर 50 मि०तक पुण्य काल होगा, शनिवार दि 15 जनवरी 2022 को ही मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाना शास्त्र सम्मत रहेगा। मकर संक्रांति के पुण्य काल में तिल, वस्त्र, भोजन आदि दान करने का विशेष महत्व होता है। शान्ति हेतु तिल का दान करना चाहिए
ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार घर में सुख समृद्धि व शान्ति हेतु भगवान शिव जी के देवालय में तिल के तेल का दीपक जलाएं, आरोग्यता पाने हेतु शरीर में तिल तेल का लेपन करना उत्तम रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent