यह सबसे कठिन लक्ष्य, लेकिन टक्कर देने के लिए तैयार है केजरीवाल
यहां 27 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। लगातार तीन बार नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। गुजरात में मोदी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब उनके सबसे करीबी अमित शाह राज्य के गृह मंत्री थे। अब मोदी प्रधानमंत्री हैं, वहीं अमित शाह गृहमंत्री हैं।
शाह अब गांधीनगर से लोकसभा का चुनाव लड़ते हैं। 2019 लोकसभा में उन्होंने 8.88 लाख मत हासिल किए थे। गुजरात में मोदी और शाह की जोड़ी काफी मजबूत मानी जाती है। मोदी-शाह के गृह राज्य में केजरीवाल के लिए ये लक्ष्य कठिन होगा, लेकिन वह कांग्रेस का मजबूत विकल्प बन सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।