चोरों ने चाय की दुकान को बनाया निशाना
ताला तोड़कर ले गये नगदी सहित सामान
रूपा गोयल
बांदा। चाय और किराने की छोटी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर हजारों रुपए का माल ले गए। सुबह जब मालिक दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा दुकान का ताला टूटा पड़ा हुआ था और अंदर का सामान गायब था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी छोटा पुत्र नत्थू बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में सड़क किनारे चाय और किराने की दुकान किए है।

बुधवार की रात वह दुकान बंद करके घर आ गया। रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया और दुकान में रखा हजारों रुपए का सामान लेकर भाग निकले। सुबह होने पर जब वह दुकान पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा हुआ था और दुकान का सामान गायब था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









