चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के जनपदों से दर्जनों अभ्यर्थियों का हुआ चयन
उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक पद पर हुआ चयन, मिला नियुक्ति पत्र
रूपा गोयल
बांदा। मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन योगी आदित्यनाथ द्वारा युवाओं को रोजगार देने हेतु चलाये जा रहे मिशन रोजगार अभियान के क्रम में उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक के पद पर चयनित कुल 1148 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

इसी क्रम में जनपद बांदा में भी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस लाइऩ बांदा सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा डा0 विपिन मिश्र व पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा के जिलों बांदा, चित्रकूट व हमीरपुर से चयनित उपनिरीक्षक गोपनीय 3, सहायक उपनिरीक्षक लिपिक 3 व सहायक उपनिरीक्षक लेखा 6 सहित कुल 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गये जिसमें जनपद बांदा से 10 अभ्यर्थी, चित्रकूट व हमीरपुर से 1-1 अभ्यर्थियों का उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक के पद पर चयन हुआ है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर व लाइन गवेन्द्र पाल गौतम व प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्र आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









