जहर खाने से 5 की हालत बिगड़ी
रूपा गोयल
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव निवासी चुनबदिया (21) पत्नी मेघा का गुरुवार की दोपहर घरेलू किसी बात को लेकर सास से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घर वालों को जानकारी हो सकी। इसी तरह बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भुराने पुरवा निवासी लक्ष्मी (20) पुत्री राम सिंह ने बुधवार की रात घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को पता चला।
शहर के जरैली कोठी मुहल्ला निवासी कल्ली देवी (45) पत्नी राजू ने घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिसंडा कस्बा निवासी काजल (15) पुत्री अशोक ने बुधवार की रात मां की डांट से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुरौली गांव निवासी मिथलेश (38) पत्नी राजेश ने गुरुवार की सुबह घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को जानकारी हो सकी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









