इन महिला विधायकों की लग सकती है लॉटरी, इनके भी नाम की चर्चा, पढ़िए पूरी खबर…

इन महिला विधायकों की लग सकती है लॉटरी, इनके भी नाम की चर्चा, पढ़िए पूरी खबर…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शाम चार बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यूपी के राजनीतिक इतिहास में पहली बार होगा जब कोई मुख्यमंत्री अपना पहला कार्यकाल पूरा क रने के बाद लगातार दूसरी बार शपथ लेंगे। योगी के साथ दो उप मुख्यमंत्री सहित करीब चालीस से अधिक मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। शासन ने हजारों लोगों की मौजूदगी में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश में चल रहे विधान परिषद चुनाव में पहले चरण के लिए 21 मार्च और दूसरे चरण के लिए 22 मार्च नामांकन का अंतिम दिन है। इसी के मद्देनजर पार्टी नेतृत्व ने 25 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह रखा है। 24 मार्च को लोक भवन के सभागार में केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह और सह पर्यवेक्षक रघुवर दास की मौजूदगी में योगी को विधायक दल का नेता का चुना जाएगा।


शपथ ग्रहण समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सिंह, चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। सरकार की ओर से विपक्षी दलों के नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण भेजा जाएगा।

केशव को फिर मिल सकती है जगह, शर्मा की भूमिका बदल सकती है
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से चुनाव हारने के बाद भी योगी मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं। प्रदेश के मतदाताओं में करीब सात प्रतिशत कुशवाहा, शाक्य, सैनी और मौर्य मतदाता है। इस वोट बैंक को भाजपा का परंपरागत वोट बैंक माना जाता है।
केशव इस वर्ग के सबसे बड़े नेता माने जाते हैं, लिहाजा पार्टी ने वोट बैंक को साधे रखने के लिए केशव को फिर मंत्रिमंडल में रखने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। वहीं, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा की भूमिका बदली जा सकती है। मंत्रिमंडल के नए चेहरों में पूर्व एडीजी असीम अरुण, प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व संयुक्त निदेशक राजेश्वर सिंह भी शपथ ले सकते है।

महिलाओं को मिलेगा उचित प्रतिनिधित्व
योगी मंत्रिमंडल में पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को बड़ी भूमिका दी जा सकती है। वहीं अंजुला माहौर, गुलाब देवी, अदिति सिंह, प्रतिभा शुक्ला, अनुपमा जायसवाल महिलाओं में कुछ नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है।

बाहर हो सकते हैं कुछ मंत्री
योगी सरकार के पहले मंत्रिमंडल में शामिल कुछ मंत्रियों को भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस बार मौका देने के पक्ष में नहीं है। ऐसे कुछ कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री जिनकी छवि ठीक नहीं रही है, जिनसे कार्यकर्ता और विचार परिवार से जुड़े संगठन नाराज है उन्हें इस बार सरकार की जगह संगठन में काम करने का मौका दिया जा सकता है।

अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्य सचिव डीएस मिश्र, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल समेत कई अधिकारियों ने शनिवार को शपथ ग्रहण स्थल का जायजा लिया। सहगल ने बताया कि स्टेडियम की क्षमता करीब 75 हजार की है, इसी के मद्देनजर बाकी तैयारियां की जा रहीं हैं।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Happy Holi: Rahul Prajapati | Pavitra Flex & Press | Mob.: 9454714532, 8922834701

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent