करेंट की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत | #TejasToday

करेंट की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव के एक युवक की करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि उक्त गांव के महेंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र बृजेश यादव रोज अपने छत पर फर्राटा पंखा लगाकर सो रहा था। बीती रात रोज की भांति वह फर्राटा पंखा अपने छत पर सोने के लिए ले गया। बृजेश ने फर्राटा पंखा चलाने के लिए जैसे ही पंखे का प्लग पावर बोर्ड में लगाया, उसी समय वह करेंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बृजेश की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। बृजेश बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।