HomeJaunpurपरिषदीय विद्यालयों के मर्जर से मर्माहत शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा...

परिषदीय विद्यालयों के मर्जर से मर्माहत शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के मर्जर से मर्माहत शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

तेजस टूडे सं.
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों के मर्जर/पेयरिंग के विरोध में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बदलापुर विकास खंड के प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन विधायक रमेश चंद्र मिश्र के प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह को सौंपा। विधायक की अनुपस्थिति में उनके पार्टी कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गये ज्ञापन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कम छात्र संख्या का हवाला देकर प्रदेश के 5000 विद्यालयों को मर्ज कर रही है जो गलत है। ऐसे में जरूरतमंद ग्रामीणों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे, क्योंकि ऐसे बच्चे मर्ज किये गये दूर के विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने बिल्कुल नहीं जा रहे हैं। आखिर ऐसे बच्चों के लिए सरकार की क्या व्यवस्था है। सरकार के इस फैसले का शिक्षक संघ कड़ा विरोध कर रहा है। इस अवसर पर संगठन के तहसील प्रभारी अनिल पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद यादव, ब्लॉक मंत्री दिवाकर दुबे, कोषाध्यक्ष बजरंग बहादुर गुप्ता, उमेश चतुर्वेदी, रमाशंकर सरोज, अनिल दुबे, जय प्रकाश तिवारी, गुरुदयाल सिंह, बिजेंद्र शर्मा, उत्कर्ष सिंह, सुनील मिश्र, रमाकांत चौरसिया, सत्य प्रकाश दुबे, रमेश यादव सहित अन्य शिक्षक साथियों ने उपस्थित होकर विरोध दर्ज कराया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read