दूरदर्शन में प्रसारित होगा चित्रकूट में शूट हुआ धारावाहिक

दूरदर्शन में प्रसारित होगा चित्रकूट में शूट हुआ धारावाहिक

तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
मानिकपुर, चित्रकूट। भगवान श्रीराम की कर्मभूमि चित्रकूट में पहली बार एक टीवी सीरीज जन—जन में राम की शूटिंग हो रही है। जिसका निर्माण पदम् श्री से सम्मानित डॉ चंद्र प्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। इस धारावाहिक का प्रसारण नेशनल चैनल दूरर्शन में किया जाएगा। डॉ चन्द्र प्रकाश द्विवेदी ने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सम्राट पृथ्वीराज का निर्देशन किया है। साथ ही सनी देओल की फिल्म मोहल्ला अस्सी का निर्देशन किया है। इसके अलावा चाणक्य धारावाहिक में चाणक्य की भूमिका के अभिनय के साथ उसके निर्देशक रहे हैं। इस सीरीज की निर्देशक मन्दिरा कश्यप हैं जो चंद्र प्रकाश द्विवेदी की धर्मपत्नी हैं। इस धारावाहिक की शूटिंग गुरुवार की सुबह 9ः30 बजे इंजी रवि द्विवेदी के आवास तीर्थविला में शुरू की गई है जो 1 सप्ताह तक चलेंगी। इस धारावाहिक का प्रसारण नेशनल चैनल दूरदर्शन में किया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA