संस्कार संरक्षण समिति ने आईएएस बने मंजुल राज को किया सम्मानित
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। संस्कार संरक्षण समिति द्वारा संध लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में आईएएस के रूप में चयन होने पर मंजुल राज का निजी विवाह घर में सम्मान किया गया। संस्थाध्यक्ष सुशील जांगड़े ने बुके एवं माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
मूल रूप से झांसी की नई बस्ती के निवासी मंजुल राज ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मंजू लता, पिता राजकुमार को दिया। उन्होंने बताया कि मेरे माता-पिता दोनों ही शिक्षक हैं इसलिए मुझे शुरू से ही शिक्षा का माहौल प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में डॉ. रवि कुमार, दीपक घनघोरिया, दुष्यंत कुमार, अनूप वर्मा, एड शैलेंद्र कुमार वर्मा, चंदन असौलिया, जितेन्द्र खरे, महेन्द्र, मोहन खस, सोनू तमर आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






